जांजगीर-चांपा. प्रेम-प्रसंग में फंसे एक युवक ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत की खबर जब उसकी मां तक पहुंची, तब उसने भी सुहागा खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के शव के समीप से दो सुसाइड नोट बरामद किए हंै, जिसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र है। एक-साथ मां-बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पंतोरा चौकी अंतर्गत ग्राम कण्डरा की है।
पंतोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कण्डरा निवासी विकास विश्वकर्मा (20) पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा ने 12 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में भोजन किया। इसके बाद उसने परिजनों से कुछ रुपए मांगे, तब परिजनों ने रुपए देने से इंकार कर दिया। इस बात से विकास नाराज हो गया, जिसे परिजनों के कहने पर गांव के सरपंच और पंच ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं चला गया। शुक्रवार 13 अक्टूबर की सुबह विकास के मौत की खबर परिजनों तक पहुंची। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि विकास ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली है और उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ है। इतना सुनकर विकास की मां मालती देवी (35) पति सत्यनारायण विश्वकर्मा गहरे सदमे में आ गई और उसने घर में रखे सुहागा का सेवन कर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर ग्रामीणों ने तत्काल पंतोरा चौकी में दी।
ग्रामीणों से सूचना पाकर पंतोरा चौकी प्रभारी सदलबल गांव पहुंचे और पहले विकास के शव का मुआयना किया। यहां से पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हंै, जिससे पता चल रहा है कि मृतक विकास प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फंसा था। सुसाइड नोट में किसी रानू नामक लडक़ी का जिक्र है। विकास के शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने उसकी मां मालती देवी के शव का पंचनामा किया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा भेजा गया। मां-बेटे की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पंतोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के शव के समीप से सुसाइड नोट मिले हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फंसा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जिस दिन युवक ने खुदकुशी की, उस दिन परिजनों के साथ उसकी कहा-सुनी हुई थी। हालांकि घटना को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
यह लिखा है युवक ने सुसाइड नोट में
युवक विकास ने आत्महत्या से पहले दो सुसाइड नोट छोड़े है, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद किया है। एक सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह इस दुनिया से जा रहा है। उसके जाने के बाद सभी लोग उदास मत रहे। वे मर जाएगा तो कम से कम सभी लोग खुश रहे। प्लीज रोना मत। सुसाइड नोट में खासकर, किसी रानू जी का जिक्र है, जिससे विकास ने बार-बार माफी मांगी है। वहीं दूसरा सुसाइड नोट सिर्फ रेनू के नाम पर है, जिसमें युवक ने लिखा है कि रेनू मैं जा रहा हूं जी, अपना ख्याल रखना जी। मैं तुम्हारे प्यार को नहीं समझ पाया जी, मैं तुम्हें प्यार करता हूं और करता रहूंंगा जी, आई लव यू रेनू, मेरे जाने के बाद कभी भी रोना मत रेनू, पहले से बोल दे रहा हूं जी और अपने मम्मी-पापा का अच्छे से ख्याल रखना जी, अपने बहन और दीदी का भी जी। अलविदा रेनू।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें