जांजगीर-चांपा. नोटबंदी के बाद नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने के लिए निजी क्षेत्र की बैंकों ने महीने में चार से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन करने पर शुल्क लेना शुरू कर दिया है। कुछ बैंक पहले से इस तरह का शुल्क ले रहे हैं, लेकिन पहले शुल्क काफी कम था और ट्रांजेक्शन की संख्या ज्यादा थी। सूत्रों के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी इस तरह का चार्ज लगा सकते हैं। जिन बैंकों ने शुल्क लगाया है या पहले से लागू नियम सख्त किया है, उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। चार बार से अधिक नकद निकासी और जमा करने पर बैंक प्रति निकासी न्यूनतम 150 रुपए शुल्क और सेवा कर लेंगे। हालांकि यह शुल्क बचत खातों पर ही लागू होगा। उसमें भी बैंकों के प्राथमिकता प्राप्त ग्राहकों को इस बोझ से दूर रखा जाएगा। इसके अलावा बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के इस नियम से दूर रखा गया है। वहीं चालू खाते भी इस नियम की परिधि में नहीं आएंगे। एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि नियम एक मार्च यानी बुधवार से लागू हो गए हैं।
एटीएम में भी शुल्क
आरबीआई के पुराने निर्देश के अनुसार, कोई ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से महीने में पांच बार से ज्यादा ट्रांजैक्शन करता है तो उसे 15 से 20 रुपए शुल्क देना पड़ता था। जबकि दूसरे बैंक के एटीएम एटीएम तीन ट्रांजेक्शन फ्री हैं। इससे अधिक ट्रांजेक्शन पर निजी क्षेत्र के बैंकों में 20 रुपए तक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 15 रुपए तक का शुल्क लगेगा।
इस प्रकार शुल्क
० चार बार नकद लेनदेन शुल्क मुक्त, पांचवे से हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए और सर्विस चार्ज यानी तकरीबन 173 रुपए लगेंगे।
० होमब्रांच में दो लाख रुपए से अधिक जमा करने पर प्रति हजार रुपए पर पांच रुपए और न्यूनतम 150 रुपए शुल्क।
० खाते से इतर बैंक शाखा में 25 हजार रोजाना का ट्रांजेक्शन शुल्क मुक्तए इससे अधिक प्रति हजार रुपये पर पांच रुपये और न्यूनतम 150 रुपये शुल्क
० थर्ड पार्टी कैश लेनदेन की सीमा 25 हजार रुपए रोज, इससे अधिक पर 150 रुपए चार्ज।
० एक्सिस बैंक ने एक लाख रुपए प्रति महीने से ऊपर के जमा पर या पांचवीं निकासी से 150 रुपए या प्रति हजार रुपए पर 5 रुपए शुल्क तय किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें