गुरुवार, 2 मार्च 2017

एसपी ने पहले डिजिटल क्लास के लिए दिया कम्प्यूटर सेट

जांजगीर-चांपा. जिले के सरकारी स्कूल में पहले डिजिटल क्लास रूम की स्थापना नवागढ़ ब्लाक के अमोदा संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा में की गई है, जहां पदस्थ शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने एक साल से अपने वेतन से पैसे बचा बचाकर करीब एक लाख 20 हजार रुपए एकत्र कर सारे संसाधन क्रय कर डिजिटल क्लास रूम स्थापित किया। 
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर उद्घाटन करते समय पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने एक कम्प्यूटर सेट अपनी ओर से देने का वायदा किया था। एक मार्च को विद्यालय के स्टाफ  को बुलवाकर उनके द्वारा यह भेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, थाना प्रभारी नवागढ़ आरजी देवांगन सहित प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उच्च वर्ग शिक्षक संतोष कुमार श्रीवास, संचालक डिजिटल क्लास राजेश कुमार सूर्यवंशी सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ  को बेहतर ढंग से डिजिटल क्लास रूम का संचालन करने की बात कही। विद्यालय स्टाफ  ने एसपी यादव को कार्यक्रम का छायाचित्र फ्रेम भेंटकर उनका अभिवादन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें