गुरुवार, 2 मार्च 2017

बिर्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, क्षेत्र के 229 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह विकासखंड के आयुर्वेद ग्राम बिर्रा के दाऊचौरा में त्रैमासिक नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरी के तैल्य चित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। 
शिविर में टीके दुबे, जितेन्द्र तिवारी, प्रधान पाठक सम्मेलाल यादव, पशु चिकित्सक डॉ. गजेन्द्र कश्यप, योग शिक्षक कृष्णा कश्यप, रेवतीरमण तिवारी व दिनेश थवाईत उपस्थित थे। शिविर प्रभारी डॉ. शैलेष थवाईत ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद को सभी को अपनाना चाहिए एवं आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का लाभ लेना चाहिए। उन्होनें आयुर्वेद काढ़ा के उपयोग और उसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। दुबे ने कहा कि आयुर्वेद दवा से किसी भी प्रकार की लाइलाज बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये हमें सदैव पैदल चलना चाहिए एवं प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग शिक्षक यादव ने योग की महत्ता को विस्तार पूर्वक समझाया। शिविर में पंजीकृत लगभग 229 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर फार्माशिष्ट डॉ. शिवचरण साहू, अजय बंजारे, रामकुमार सिंह, मूलचंद देवांगन, प्रदीप कश्यप, दरसराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें