जांजगीर-चांपा. शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, स्वैच्छाचारिता और लापरवाही बरतने पर जैजैपुर के ग्राम पंचायत रायपुरा के सचिव कीर्तन लाल चन्द्रा को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बसंत ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि रायपुरा के ग्राम पंचायत सचिव चंद्रा के विरूद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राही चयन संबंधी शिकायत की गई थी, जिसकी जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में कीर्तन लाल चन्द्रा द्वारा अपात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित किया जाना उल्लेखित है। चन्द्रा के इस कृत्य को शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, लापरवाही, स्वैच्छाचारिता और छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरित मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में चन्द्रा का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत जैजैपुर निर्धारित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें