मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

शहीद जवानों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजली, कैंडल मार्च निकालकर डॉ. रमन के इस्तीफे की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. बस्तर इलाके के सुकमा जिले के अंतर्गत बुकरापाल के घने जंगल  में नक्सली हमले में शहीद हुए 26 जवानों को नगर के कांग्रेसजनों द्वारा स्थानीय अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शहीद स्मारक तक कैण्डल मार्च निकाल कर श्रद्धांजली दी गई तथा बार-बार नक्सली हमले में शहीद हो रहे वीर जवानों की शहादत को रोकने में नाकाम प्रदेश की रमन सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। 

कैण्डल मार्च के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर, दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष द्वय रमेश पैगवार व नीता थवाईत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, महामंत्री आभाष बोस, राघवेन्द्र सिसोदिया, इंजी. रवि पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, संजय अग्रवाल, भगवान दास गढ़ेवाल, अशोक रात्रे, प्रभाकर तिवारी, सुखराम गरेवाल, भरतलाल लदेर, ऋशिकेष उपाध्याय, रिषी शर्मा, रवि शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, उत्तम पाटले, अनिल राठौर, नरसिम्हा यादव, पार्षद रामविलास राठौर, परमेश्वर निर्मले, मिथुन राठौर, गुड्डा खान, गोलू, चुन्नू धीवर, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें