मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

लायनेस जूही को मिला डिस्ट्रिक्ट 323-सी का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड

जांजगीर-चांपा. डिस्ट्रिक्ट 323-सी, कन्वेंशन एन्जॉय, शताब्दी वर्ष का, रायपुर के वीडब्ल्यू कैनियन होटल में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर अरुणा ओसवाल, लायन अमरजीत सिंह दत्ता, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायनेस शबाना नाज, लायन राजेंद्र तिवारी, लायनेस अंशु गोयल के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। 


डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शबाना नाज द्वारा लायनेस क्लब जांजगीर की अध्यक्ष जूही गौरहा को डिस्ट्रिक्ट 323-सी की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के ताज और अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने लायनेस जूही गौरहा को चहुंमुखी प्रतिभा की धनी बताया। साथ ही लायनेस क्लब जांजगीर को कुल 25 अवार्ड प्राप्त हुए, जिसमें एक्टिव लायनेस ऑफ डिस्ट्रिक्ट जूही गौरहा, डिस्ट्रिक्ट सेवा सम्मान लायनेस सचिव माधवी सिंह, लायनेस कोषाध्यक्ष नमीषा थवाईत, मल्टीप्ल अवार्ड और श्रेष्ठ मंच संचालन के लिए लायनेस प्राची पाण्डेय को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 100 से अधिक सेवा गतीविधि के लिए, शेड एडिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर कार्य, व्हीलचेयर डोनेश,  बालिका शिक्षा पर कार्य, 3000 पुस्तकों के दान, डिजिटल इंडिया पर वर्कशॉप, अच्छे बुरे स्पर्श पर कार्यशाला के आयोजन जैसी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट विजिट, टॉप 10 रिपोर्टिंग, श्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन सुनीता गट्टानी, जूही गौरहा को सनशाइन ऑफ  डिस्ट्रिक्ट जैसे महत्वपूर्ण अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

बैनर प्रेजेंटेशन में तृतीय और क्लब एल्बम में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस प्रकार लायनेस क्लब जांजगीर सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक अवार्ड पाने वाला क्लब बना। लायनेस कैबिनेट का मंच संचालन लायनेस प्राची पाण्डेय, ध्वज वंदना लायनेस माधवी सिंह और डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन का मंच संचालन लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा ने किया। इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा, सचिव माधवी सिंह, चार्टर अध्यक्ष सरिता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष द्वय सरोज पाटनी, प्राची पाण्डेय और छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के 112 क्लब के लायन और लायनेस सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें