जांजगीर-चांपा. संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े 2 अप्रैल को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम केरा में सुबह आठ बजे बच्चों को पल्स पोलियो की दो बंूद दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 2017 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन उपस्थिति रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अप्रैल को शून्य से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बंूद खुराक पिलाई जाएगी, जबकि छूटे हुए बच्चों को 3 और 4 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को दो बंूद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में जिले के दो लाख 33 हजार 264 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इनमें शहरी क्षेत्र के 33 हजार 819 और ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख 99 हजार 445 बच्चे शामिल हैं। अभियान के तहत 36 ट्रांजिट दल और 30 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। इनके द्वारा पहुंच विहीन दूरस्थ क्षेत्रों, झोपड़ी, मलिन बस्ती, ईंट भ_ों, अस्थाई बसाहटों, मेला मड़ई आदि क्षेत्रों में बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी जयप्रकाश ने आमनागरिकों से शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें