रविवार, 2 अप्रैल 2017

कबीर भजन ‘‘शबद’’ के माध्यम से शानदार गीतों की प्रस्तुति के बीच अंचल के जननेता स्व.बीडी महंत को दी गई श्रद्धांजलि

नवीन कदम ब्यूरो@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ अस्मिता के प्रतीक लोकनायक स्व. बिसाहूदास महंत की 93वीं जयंती पर स्थानीय बीडीएम बालोद्यान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत एवं जिले के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी। 


स्व. बिसाहूदास स्मृति आयोजन समिति के सदस्य दिनेश शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में अंचल के ख्यातिलब्ध गायक महेन्द्र कुमार राठौर एवं उनके साथियों द्वारा कबीर भजन ‘‘शबद’’ के माध्यम से शानदार गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. महंत के कर कमलों से महेन्द्र राठौर एवं उनके साथियों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, इसके पूर्व डॉ. महंत के बालोद्यान पहुंचने पर जिलायुंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा डॉ. चरणदास महंत का आत्मीय स्वागत किया गया। 


कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ इंका नेता देवेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्योत्सना महंत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, रघुराज प्रसाद पाण्डेय, शशिकांता राठौर, आरिफ  अंसारी, मदनलाल अग्रवाल, सतीश दीवान, अजीत साहू, कृष्णा राव भूरे, गोपाल थवाईत, गुलजार सिंह, राधेलाल थवाईत, बैद्यनाथ चन्द्राकर, आशीष सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, अर्जुन तिवारी, विजय पाण्डेय, लोचन साव, गोरेलाल बर्मन, रविशेेखर भारद्वाज, मनहरण लाल राठौर, नरेश शर्मा, बहादुर लाल राठौर, डॉ. यूसी शर्मा, विनोद शुक्ला, डॉ. परस शर्मा, विवेक सिंह सिसोदिया, रमेश पैगवार, रफीक सिद्दिकी, इंजी. रवि पाण्डेय, आभाष बोस, भगवान दास गढ़ेवाल, संजय अग्रवाल, संजय शर्मा, संकल्प द्विवेदी, शेषराज हरवंश, नीता थवाईत, हेमलता राठौर, दुलौरिन चौरसिया, गोविन्द कश्यप, मनोज खरे, चिन्ताराम कश्यप, रविशंकर पाण्डेय, शकुन्तला खरे, हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, परमेश्वर सिंह राठौर, राजेन्द्र यादव, प्रकाश सोनी, गिरधर जायसवाल, उदय राम राठौर, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें