नवीन कदम@अकलतरा. अमरताल में एक घर के शौचालय में छिपाकर रखे 19 पेटी शराब पुलिस ने जब्त किया है। इसी तरह तरौद के ढाबा के पास बाइक ले जा रहे दो युवकों से 48 पाव शराब जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।जानकारी के अनुसार, अमरताल में सुनील जांगड़े पिता द्वारिका जांगड़े ने अपने घर के शौचालय में छिपाकर रखी गई 19 पेटी शराब कुल कीमती 46 हजार 3 सौ रुपए को पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। अकलतरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी राकेश कुमार कुर्रे व निरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमरताल के सुनील जांगड़े द्वारा अपने घर के शौचालय में अवैध रुप से शराब का भण्डारण किया गया है।
पुलिस ने सुनील जांगड़े के घर छापा मारकर शौचालय के अन्दर रखी हुई 19 पेटी शराब 238 नग अद्धी एवं 450 पाव कुल 46 हजार 3 सौ रुपए का शराब जब्त किया गया। उसके खिलापᆬ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी तरह ग्राम तरौद के पास स्थित फैमिली ढाबा में घेराबंदी कर बाइक क्रमांक सीजी 11बीए 5544 में 48 पाव देशी शराब का परिवहन कर रहे ईश्वरी कैवर्त्य पिता चरण कैवर्त्य, छबि यादव पिता तपोधन यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों युवकों से 3 हजार 216 रुपए के शराब सहित हीरो होण्डा पैसन प्लस बाइक जब्त किया गया। आरोपी युवकों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें