शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

अघोषित कटौती से लोग परेशान, मेंटनेंस के नाम पर रोजाना कटी जा रही बिजली

शिवरीनारायण. बिजली विभाग द्वारा इन दिनों नगर में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे शहर सहित आसपास के उपभोक्ता परेशान हैं।

नगरवासियों ने बताया कि जब स्थानीय विद्युत वितरण केंद्र से संपर्क किया जाता है तो वहां से जवाब मिलता है कि फील्ड में काम चल रहा है। कभी बताया जाता है कि सब स्टेशन में मशीन सुधार रहे हैं। यहां दिन रात 24 घंटे में 2-3 घंटे रोज बिजली बंद रहती है। शेष समय भी आंख मिचौली का खेल चलते रहता है। इस ओर नगरवासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया है कि यहां नियमित बिजली आपूर्ति की दिशा में विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। इससे उन्हें इस भीषण गर्मी में जहां पानी की किल्लत का सामना प्रतिदिन करना पड़ रहा है। वहीं व्यवसायिक बैंक आदि अन्य कार्यों में भी बड़ी रुकावटें आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें