जांजगीर-चांपा. कांग्रेस व यूपीए दलों द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मीरा कुमार के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगामी 17 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रदेशों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में केन्द्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के पूर्व राज्यमंत्री एवं कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. चरणदास महंत को हरियाणा राज्य का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 16 जुलाई को डॉ. महंत हरियाणा राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों व यूपी, घटक दल में शामिल विधायकों की बैठक लेकर कांग्रेस से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार के लिए मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें