गुरुवार, 13 जुलाई 2017

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे नपा के प्लेसमेंटकर्मी, अफसरों ने बात करना तो दूर मिलना तक नहीं समझा मुनासिब

चांपा. नगरपालिका परिषद चांपा में कार्यरत सभी प्लेसमेंटकर्मी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। वे सुबह से ही पालिका दफ्तर के सामने धरने पर बैठे थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उनसे बात करना तो दूर, मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। इस बात को लेकर प्लेसमेंटकर्मियों में खासा आक्रोश है। 

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका चांपा के विभिन्न विभागों में कार्यरत 87 प्लेसमेंट कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। प्लेसमेंट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान नपा के जिम्मेदार अधिकारियों ने उनसे बात करना तो दूर, मिलना भी मुनासिब नहीं समझा। बताया जा रहा है कि नपा परिसर में आंदोलन कर रहे प्लेसमेंट कर्मियों को खदेडक़र बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्लेसमेंट कर्मियों के हड़ताल से नपा में कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गया है। प्लेसमेंट कर्मियों ने बताया कि उन्हें 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उन्हें वर्ष 2011 से आज तक की ईपीएफ की राशि अप्राप्त है, जिसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इएसआई कार्ड भी अब तक जारी नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें