सोमवार, 24 जुलाई 2017

अब छात्र पढ़ेंगे तीजनबाई, फूलबासन और सबा की कहानियां, तीनों की प्रेरणास्पद कहानियां दसवीं की इंग्लिश रीडर में शामिल

जांजगीर-चांपा. राज्य में सीजी बोर्ड से दसवीं पढऩे वाले छात्र-छात्राएं अब पद्मश्री फूलबासन यादव, पंडवानी गायिका तीजन बाई और हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम की संघर्षों की कहानियां पढ़ेंगे। एससीईआरटी (स्टेट काउंसिल ऑफ  एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने इन तीनों की प्रेरणास्पद कहानियों को 2017-18 की दसवीं बोर्ड की इंग्लिश रीडर में शामिल कर लिया है।

यह पहली दफा है जब इन तीनों की कहानियां एक ही किताब में बच्चों को पढऩे मिलेंगी। कहानियों में उनके जीवन परिचय के साथ-साथ संघर्ष की गाथा को बताया गया है। यूनिट एक की स्टडी स्किल्स में पेज नंबर 12 और 13 में पद्मश्री और राजनांदगांव की महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत फूलबासन यादव की कहानी को रोचक तरीके से रखा गया है। इसमें उनकी जानकारियों को रिक्त स्थानों पर भरने की प्रैक्टिस करवाई गई है। उसी यूनिट में पेज नंबर 25 पर पद्मभूषण और पंडवानी गायिका तीजन बाई की बायोग्राफी प्रकाशित है। साथ ही दुर्ग की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम का बायोग्राफिकल स्केच बताया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें