सोमवार, 24 जुलाई 2017

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित, आगामी संगठन चुनाव को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गठित जिला कांग्रेस समन्वय समिति की मासिक बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूसिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुराज प्रसाद पाण्डेय, विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेमचंद जायसी एवं जिले के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुई, जिसमें आगामी दिनों होने वाले कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूसिंह ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 30 जुलाई को जिले के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी का जांजगीर आगमन होगा, जिसमें जिले के सभी प्रमुख एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नुक्कड़ सभा का आयोजन कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने कार्यक्रम आयोजित कराएं। इस दौरान विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद जायसी ने भी संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। बैठक का संचालन प्रवक्ता रफिक सिद्दिकी व आभार प्रदर्शन प्रवक्ता अमित केडिया ने किया। 

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव महन्त, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, किशन सोनी, राघवेन्द्रप्रताप सिंह, शत्रुहनदास महंत, रामराज्य पाण्डेय, रविन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य टेकचंद चन्द्रा, गुलाबुद्दीन खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकितसिंह सिसोदिया, रामकुमार पटेल, राजकुमार सिंह, अनिल बनकर, धनाऊराम किरण, घासीराम चौहान, कल्याण सिंह बर्मन, गोविन्द साहू, पवन अजगले, ओमेश खूंटे सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें