शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

तुम दोनों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए जा रहा हूं...पत्नी व बेटे के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जांजगीर-चांपा. पिछले तीन साल से अलग रह रही पत्नी व बेटे के वियोग में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने बेटे और पत्नी को याद किया और लिखा तुम दोनों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए जा रहा हूं। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पामगढ़ निवासी मदनलाल पाटले (30) की शादी भैंसों निवासी सरिता से हुई थी। शादी के बाद उनका एक लडक़ा भी हुआ। तीन साल पहले मदन की पत्नी सरिता अपने बेटे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई है। इस बीच मदन अपनी पत्नी और बेटे को लेने के लिए ससुराल भैंसों गया, लेकिन सरिता ने साथ आने से इंकार कर दिया। पत्नीी और बेटे के वियोग में मदन शराब का आदी हो गया। बुधवार की रात मदन ने कमरे में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने उसके जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि मैं अकेलापन महसूस कर रहा हूं। तुम्हारे और बेटे के बिना अब नहीं रह सकता, इसलिए इस दुनिया को छोडक़र जा रहा हूं। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें