बुधवार, 19 जुलाई 2017

शिवसैनिकों के आंदोलन का खिलाडिय़ों ने किया विरोध, भालेराय मैदान के सामने से आंदोलनकारियों को हटाने की मांग

चांपा. शिवसैनिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर में स्थित भालेराय मैदान के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका विरोध नगर के ही कुछ खिलाडिय़ों ने किया है। खिलाडिय़ों ने एसडीएम, एसडीओपी, टीआई, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आंदोलनकारियों को वहां से हटवाने की मांग की है।

अपने ज्ञापन में खिलाडिय़ों ने कहा है कि जिस जगह को घेरकर शिवसैनिकों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, वहां खिलाड़ी अपना किट रखते है, ताकि बरसात से बचा जा सकें। खिलाडिय़ों द्वारा आरोप लगाया गया कि वहां जाने से आंदोलनकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे खिलाडिय़ों में डर, असुरक्षा और भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। खिलाडिय़ों का यह भी आरोप है कि खेलने-कूदने की जगह पर किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा घेरकर आंदोलन नहीं किया जा सकता है और किसी भी अधिकारी द्वारा खेल मैदान को आंदोलन करने के लिए नहीं दिया जा सकता है। खिलाडिय़ों ने ज्ञापन के माध्यम से आंदोलनकारियों को उक्त स्थल से हटवाने की मांग की है। इस संबंध में चांपा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा का कहना है कि नगर के कुछ खिलाडिय़ों ने इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। नगरपालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें