बुधवार, 19 जुलाई 2017

संस्कार पब्लिक स्कूल की छत से गिरकर छात्रा की मौत, बारहवीं में अध्ययनरत् थी छात्रा, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत जैजैपुर में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा इसी स्कूल में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत् थी। घटना से नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं जैजैपुर पुलिस ने घटना की सूचना पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत जैजैपुर में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल में प्राची गोस्वामी कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। रोजाना की तरह वह 19 जुलाई बुधवार की सुबह स्कूल पहुंची थी। सुबह करीब नौ बजे स्कूल में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब अन्य छात्रों ने अचानक धड़ाम की आवाज सुनी और स्कूल परिसर में खून से लथपथ छात्रा प्राची की लाश देखी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह छत पर गई थी और वहीं से गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी इस बात पर संशय बना हुआ है कि छात्रा कि मौत हुई कैसे है। उसने खुदकुशी की है या फिर किसी ने साजिश कर उसकी हत्या की है। फिलहाल, जैजैपुर पुलिस मर्ग कायम कर इस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया है। वहीं हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी करा दी गई है।


जांच के बाद होगा खुलासा

छात्रा ने छत से कूदकर जान दी है या उसे किसी ने धक्का दिया है, इस बात की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

-राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी, जैजैपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें