नवीन कदम@जांजगीर-चांपा. राज्य शासन द्वारा स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को दो वर्षों से छात्रवृत्ति राशि प्रदान नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा तहसील चौक पामगढ़ में धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार एक तरफ जहां हर व्यक्ति को 13 लाख रुपए देने की बात करती है, वहीं स्कूल और कॉलेजों को विद्यार्थियों को पिछले दो साल से छात्रवृत्ति के लाले पड़ गए हैं। इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज खरे, लव तिवारी, कोमल, कल्याण बर्मन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष आकाश कुमार, अंकित सिंह, हरप्रसाद साहू, वीरेन्द्र कुमार शिखर, रामकुमार पटेल, नील सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें