मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

सोशल मीडिया मेें छाई अद्भुत किस्म की मछली, पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच बनी हुई है चर्चा का विषय

राजेंद्र राठौर@जांजगीर-चांपा. सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही एक अद्भुत किस्म की मछली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछले कुछ दिनों से अनोखे किस्म के इस मछली की तस्वीर सोशल मीडिया में लोगों द्वारा वायरल कर उसके अलग-अलग स्थानों से मिलने की बातें कही जा रही है।

वैसे तो सोशल मीडिया का चलन जब से शुरू हुआ है, तब से सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सहुलियत हो रही है। खबरों के साथ ही जरूरी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक अच्छा एवं सशक्त माध्यम बन गया है, मगर इसका दूसरा पहलु कुछ अजीब है। कहने का मतलब यह है कि कुछ लोग केवल चर्चाओं का बाजार गर्म करने के लिए इसका दुरूपयोग भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की बात हम करने जा रहे हैं, जिसके मुताबिक, सोशल मीडिया में पिछले दो-तीन दिनों से एक अजीब और अद्भुत किस्म की मछली की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें मछली के सिंग हैं और गाय की तरह उसके मुंह और आंखें भी हैं। हालांकि मछली का आकार कुछ खास नहीं है, लेकिन अद्भुत किस्म की मछली की तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इस मछली को जांजगीर के किसी तालाब से मछुआरों द्वारा पकड़े जाने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग इसे बाराद्वार के समीपस्थ ग्राम कुम्हारीकला के एक तालाब से मछुआरों द्वारा पकड़े जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में हकीकत सामने नहीं आ रही है। जानकारों की मानें तो सोशल मीडिया में वायरल अनोखी मछली की तस्वीर बनावटी है, जिसे किसी विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से अलग स्वरूप प्रदान किया गया है। खैर, हकीकत चाहे जो भी हो, लेकिन यह अद्भुत किस्म की मछली इन दिनों सोशल मीडिया में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें