जांजगीर-चांपा. खेल का प्रचार-प्रसार व नवीन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर में रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मड़वा पावर प्लांट सहित शहर की 8 हॉकी टीमों ने भाग लिया।
लिंक कम नाक आऊट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जिला हॉकी एकादमी व ध्यानचंद स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया, जिसमें जिला हॉकी एकादमी ने प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल उपस्थित थे। वहीं अन्य अतिथियों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, अरूण झाझडिय़ा, धर्मेन्द्र शर्मा, जिला हॉकी संघ के चेयरमेन कन्हैया यादव उपस्थित थे। मेन ऑफ द सीरिज का खिताब कालीचरण व उत्कृष्ठ खिलाड़ी का सम्मान धनजीत सोनवान, रवीन्द्र टण्डन, पप्पू सारथी, सोमदेव को प्राप्त हुआ। अनुशासित टीम का खिताब मड़वा पावर प्लांट को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा व आभार प्रदर्शन राकेश गढ़वाल ने किया। इस अवसर पर दीपक खरसन, अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, पवन कहरा, राजेश्वर कहरा, निर्मल गढ़वाल, पूनमचंद, बालाराम, टिंगा सारथी, सूर्योत्तम अनंत, राजीव सिंह, सतीश शर्मा, अभिषेक गढ़वाल, लव कौशिक व अन्य हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें