जांजगीर-चांपा. शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने मंगलवार को ग्राम कोटमीसोनार पहुंचकर वहां स्थित क्रोकोडायल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइंस पार्क का भी अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम कोटमीसोनार के युवा पत्रकार सुबोध थवाईत ने भ्रमण पर पहुंचे
केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सहयोग किया, जिसकी
विद्यालय के प्राचार्य ने प्रशंसा की है।
केन्द्रीय विद्यालय की प्राचार्य संगीता लूथर ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यार्थियों को दो बसों में सवार कर क्रोकोडायल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया। प्राचार्य लूथर ने विद्यालय प्रांगण में स्पेशल बसों को हरी झण्डी दिखाई, जिसके बाद विद्यालय के शिक्षकों के साथ सातवीं कक्षा के विद्यार्थी ग्राम कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडायल पार्क के भ्रमण के लिए निकले। शिक्षकों के नेतृत्व में ग्राम कोटमीसोनार पहुंचकर विद्यार्थियों ने क्रोकोडायल पार्क का अवलोकन किया। इस दौरान पार्क के कर्मचारियों ने मुड़ा तालाब में संरक्षित मगरमच्छों को बच्चों को दिखाया। तालाब में संरक्षित बड़े-बड़े मगरमच्छों को देखकर बच्चे हतप्रभ रह गए। क्रोकोडायल पार्क का भ्रमण करने के बाद विद्यार्थियों ने वहां निर्मित साइंस पार्क का भी अवलोकन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें