मंगलवार, 1 अगस्त 2017

कन्याकुमारी से केरल तक हम कमजोर- राणा, विश्राम गृह में डीआरओ ने ली कांग्रेसियों की बैठक

सक्ती.  कांग्रेस पार्टी आज विपरित परिस्थिति से जूझ रही है।  कन्याकुमारी से केरल तक हम कमजोर हैं। हमारे संगठन में मतभेद सबसे बड़ा कारण है और इन मतभेदों को मिटाकर ही हम कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर पाएंगे। आज हमारे परिवार के विवाद का लाभ भाजपा ले रही है।  

उक्त बातें संगठन चुनाव के परिपेक्ष्य में विश्राम गृह में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश राणा ने कही। राणा ने कहा कि जब तक हमारे बीच के मतभेद नहीं मिटेगें, तब तक दूसरी पार्टी हमारा लाभ उठाती रहेगी।  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव में प्रत्येक वार्ड तथा प्रत्येक पोलिंग बूथ में कार्यकर्ताओं को संगठित एवं सूचीबद्ध कर उन्हें पदाधिकारी नियुक्त करना है। उसके बाद नगर में अध्यक्ष एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यक्ष का नाम तय होना है। अभी भी जिन्होंने सदस्यता नहीं ली है, वे अध्यक्षों से मिलकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।  नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती विधानसभा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और कांग्रेसजनों को एक मंच पर लाने के लिए एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, डीपी चौबे, राकेश महंत, साधेश्वर गबेल, मनहरण राठौर, चूणामणी राठौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विकास नायक, गीता देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष नवागढ़ शत्रुहनदास महंत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेषराज हरवंश, चन्द्रदेव महंत, जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर, भाई महबूब, जिला महामंत्री नितेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष यशवंत चन्द्रा, राईस किंग खूंटे, अनिल शुक्ला, अविनाश साहू, राकेश गबेल, लखन बरेठ, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरधर जायसवाल, सोनू कुरैशी, अमित अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजू राठौर, मनीष कथुरिया, विधानसभा अध्यक्ष मनीष राठौर, हरिश अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल उगेन्द्र, सुदेश शर्मा, राजेश शर्मा, कुलदीप पवार, संतोष सोनी, सम्मेलाल गबेल, चन्द्रकुमार देवांगन, रूखशाना बेगम, ईश्वर लोधी, देवेन्द्र राठौर, राकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का जायसवाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें