जांजगीर-चांपा. प्रदेश सरकार ने चार वर्ष इंतजार कराने के बाद किसानों को एक साल का बोनस दिए जाने की घोषणा कर किसानों की उम्मीद के साथ छलावा किया है।
उक्त बातें नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी घोषणा पत्र में किसानों को 2100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति क्विंटल 300 रुपए बोनस देने की बात कही थी। जीवन-यापन के लिए संघर्ष कर रहे किसान जो अभी सूखे के चपेट में हैं, उन्हें सिर्फ एक वर्ष का बोनस देने की घोषणा कर प्रदेश सरकार ने इस बात को साबित कर दिया है कि उनको अन्नदाता किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह घोषणा उल्टा उनके जले में नमक छिडक़ने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान स्वाभिमानी हैं, उन्हे खैरात नहीं अपना अधिकार चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को उनके संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों को चार वर्र्ष का समर्थन मूल्य और बोनस देना चाहिए़, अन्यथा प्रदेश के किसान आगामी चुनाव में अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें