बुधवार, 15 मार्च 2017

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 अप्रैल को

जिले में सरपंच के 13 और पंच के 24 पद रिक्त

 

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2016 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन 28 अप्रैल 2017 को किया जाएगा। मतदाता सूची तैयार करने के लिए तिथिवार कार्यक्रम बनाया गया है। 

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2016 की स्थिति में जिले में सरपंच के 13 और पंच के 24 पद रिक्त है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 20 मार्च तक की जाएगी। इन अधिकारियों को खण्डवार मतदाता सूची 22 मार्च तक उपलब्ध करवाई जाएगी। प्राप्त सूची का वार्डवार मिलान व सत्यापन 24 मार्च को और पाण्डुलिपि मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 मार्च को सौंपी जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूची 30 मार्च को मुद्राणालय को सौंपी जाएगी। प्राप्त मुद्रित सूची को तहसील कार्यालयों में एक अप्रैल को उपलब्ध करवाया जाएगा। सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन तीन अप्रैल को किया जाएगा। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा आपत्ति 12 अप्रैल तक स्वीकार किया जाएगा। दावा आपत्ति का निपटान 19 अप्रैल तक होगा। ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूची 20 अप्रैल तक तैयार की जाएगी। अनुपूरक सूचियों का मुद्रण 22 अप्रैल तक किया जाएगा। मूल सूची में अनुपूरक सूची को जोडक़र 28 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें