जांजगीर-चांपा. नेहरू युवा केन्द्र चांपा के जिला समन्वयक राजेश महंत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का समापन शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी रवि पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य बीके पटेल की अध्यक्षता एवं डॉ. शैलेश मिश्रा, अशोक दीक्षित, प्रभाकर तिवारी, रेशमलाल बर्मन एवं गोविन्द केशरवानी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुआ, जिसमें 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार रमा साहू, द्वितीय पुरस्कार अनिल टण्डन और तृतीय पुरस्कार केशव साहू ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा संवाद ईश्वर द्वारा मनुष्य को दिया हुआ सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार है, जिसके दम पर मानव प्रजाति अन्य प्रजातियों से अपने आप को श्रेष्ठ बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि भाषण या संवाद की वजह से हम कईयों के दिल में जगह बना सकते हैं। साथ ही साथ जनसभाओं में जान फूंक सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को भाषण बोलने की कला पर कई तरीकों से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेश मिश्रा ने भाषण प्रतियोगिता में विषयवस्तु और समय प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम को प्रभाकर तिवारी, रेशम लाल बर्मन एवं गोविन्द केशरवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य बीके पटेल और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक सेवकराम कश्यप ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश बंजारे, राजेश रत्नाकर, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. स्नेहा थवाईत, प्रो. एसएन सावरकर, प्रो. एसके बंजारे, प्रो. प्रेमलता कश्यप, निर्मला साहू, राजेश यादव का सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें