सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

प्राचार्य ने बच्चों को स्कार्फ और वोगल पहनाकर दिया प्रवेश, केवि में स्काउट एवं गाइड का एक दिवसीय शिविर आयोजित

जांजगीर-चांपा. केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में 30 अक्टूबर को भारत स्काउट एवं गाइड का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम लार्ड बेडेन पावेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झंडा फहराकर भारत स्काउट गाइड का गीत गाया गया।

विद्यालय की शिक्षिका स्वाति सिंह के द्वारा प्राचार्य संगीता लूथर को स्कार्फ और वोगल पहनाकर उनका स्काउट समूह में स्वागत किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एवं स्काउट मास्टर टीआर चौहान द्वारा शिक्षक एमके कौशिक, एवं रामेश्वर पटेल को स्कार्फ एवं वोगल पहनाया गया। तत्पश्चात प्राचार्य लूथर  द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को स्कार्फ और वोगल पहनाकर उन्हें स्काउट परिवार में प्रवेश कराया गया। इसी क्रम में उन्हें विभिन्न प्रकार के नॉट्स एवं उनके उपयोग बताए गए। फिर स्काउट एवं गाइड के बच्चों के द्वारा टेंट बनाया गया एवं विभिन्न खेल तथा अन्य गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य लूथर द्वारा बच्चों को स्काउट गाइड के महत्व बताए गए। उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड एवं अनुशासन साथ-साथ रहते हैं। यह गतिविधि हमें अनुशासित करता है और देश प्रेम की भावना विकसित करता है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें