शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

अमर शहीदों की याद में जलाए पांच सौ एक दीपक, ग्राम सिवनी में माँ दुर्गा जनकल्याण समिति का आयोजन

चांपा. ग्राम सिवनी में माँ दुर्गा जनकल्याण समिति द्वारा देश की सीमा में तैनात होकर अपनी प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में गांव के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में दीपावली की रात पांच सौ एक दीपक एवं आकाश दीपक प्रज्वलित किया गया।

सर्वप्रथम मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी द्वारा एक वर्ष के भीतर वीरगति को प्राप्त हुए सभी सैनिक, सिपाहियों की मां जगतजननी से उनके नमन की प्रार्थना एवं दीपों की पूजन अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित रक्षा दीप से शहीदों के नाम एक-एक दीप उपस्थित सभी लोगों ने प्रज्वलित किया। भारत माता की जय, वन्दे मातरम एवं अमर शहीदों के जयकारा के बाद आधे घंटे मौन शांति का पाठ किया गया। इसके बाद राजपूताना रेजिमेंट में कार्य कर चुके ग्राम सिवनी के पूर्व सैनिक जितेंद्र राठौर ने जान में जोखिम डालकर ड्यूटी करने का अपना अनुभव बताया।  इस कार्यक्रम में चंद्रकुमार राठौर, राघवेंद्र नामदेव, महेश राठौर, मनीष लछवानी, मक्कू देवांगन, उदय देवांगन, रिंकू केडिया, टीकम यादव, हितेश देवांगन, टिंकू राठौर, दिनेश देवांगन, राकेश राठौर, गोलू देवांगन, राजेन्द्र अग्रवाल, रामगोपाल राठौर, निक्की राठौर, संतोष नामदेव, विक्की राठौर, संतोष राठौर, सोनाली राठौर, प्रकाश राठौर, ऋतु राठौर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें