शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

अभावग्रस्त बच्चों के चेहरों पर ‘विप्लव’ ने बिखेरी मुस्कान, बांटे पटाखे, मिठाई और अध्ययन सामान, किया बुजुर्गों का सम्मान

जांजगीर-चांपा. अंधकार कितना भी घना हो, एक दीये की रौशनी उसे दूर भगा देती है। इसी तरह थोड़े से पहल और प्रयास से दीपावली की खुशियां उन बच्चों को दी जा सकती है, जो अभाव के कारण पटाखे, मिठाई आदि नहीं खरीद सकते। इसी सोंच के साथ नगर के सेवाभावी संस्था विप्लव शिक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा विगत 14 वर्षों से निर्धन बच्चों को खुशियां देने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति ने इसी प्रयास को जारी रखते हुए बीते 19 अक्टूबर को दीपावली के दिन बलौदा विकासखंड के ग्राम पोंच में ढाई सौ बच्चों को पटाखा, मिठाई, पेन, कॉपी, पेन्सिल समेत अन्य अध्ययन सामग्री तथा प्राथमिक शाला पोंच के बच्चों को क्रिकेट, बैंडमिंटन, फुटबॉल आदि खेल सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक अरूण अग्रवाल ने कहा कि विप्लव के सदस्यों द्वारा पॉकिटमनी व सैलरी से पैसे बचाकर जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप विप्लव को सामाजिक कार्यों के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर साहू, रमाकांत साहू, चेतराम सोनवानी भी मंचस्थ थे। समिति द्वारा अरूण अग्रवाल, ग्राम के युवा सैनिक के पिता सौखीलाल सोनवानी, शिक्षक शांडिल्य सहित अन्य वरिष्ठजनों का शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से अभिनंदन किया गया। 

नौकरी-पेशा, व्यवसायी, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक व विद्यार्थी सदस्यों ने अपनी पॉकिटमनी व सैलरी की रकम से न केवल प्रेरणादायी कार्यक्रम किया, बल्कि उन्हीं पैसों से ही खरीदे गए उपहार बच्चों को भेंट भी किए। इस दौरान संस्था से जुड़े शिक्षक दीपक यादव ने कहा कि संस्था का संकल्प है कि वे हर वर्ष इस कार्यक्रम सहित ऐसे सेवा कार्यों को संपादित करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक सदस्य व चिकित्सक डॉ. अश्वनी राठौर, कृषि विस्तार अधिकारी विकास मिश्रा सहित विपुल उपाध्याय, मयंक मिश्रा, अमन सिंह, चंद्रकांत चंद्रा, आशीष अग्रवाल, पुष्कर गरेवाल, कमल साहू, राकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश तंबोली, रितेश गोयल, हरीश गोपाल, विवेक राठौर, राजेश राठौर, सीए मयंक अग्रवाल, सीए गोपाल अग्रवाल, इंजी. अतुल बसंल, राजेन्द्र यादव, इंजी. पलाश चंदेल, डॉ. पंकज बजाज, डॉ. कोमल बजाज, शुभ्रा मिश्रा, कांति यादव, शिखा शर्मा, डॉ. प्रतीक यादव, प्रांजल खेमुका, आरपी यादव, राहुल शर्मा, इम्तियाज अहमद, दिलीप अग्रवाल, अमन बजाज, डॉ. निलेश महोबिया, इंजीनियरिंग छात्र हर्षित पाण्डेय, अक्षत सिंह, अभय सिंह, स्वप्रिल तिवारी, हिमांशु पाण्डेय, सौरभ सिंह, वंश अग्रवाल, स्वप्रिल सिंह, परिमल चंद्रा, इंजी. अभिषेक सिंघल, अनुपम सिंह, वायु सेना तकनीशियन रंजन यादव, प्रेयांशवर्धन जैन, सौरभ चतुर्वेदी, अभिजीत सिंह, प्रिंस अग्रवाल, प्रशांत जैन, आर्यन सिंह, आशीष यादव, सुमित शर्मा, लोकेन्द्र कश्यप का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन हरीश गोपाल ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें