एक वेतनवृद्धि रोके जाने के लिए नोटिस जारी कर चाहा जवाब
जांजगीर-चांपा. चिटफण्ड कम्पनियांें के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने के उद्देश्य से बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा संबंधित विवेचकों की समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें सक्ती थाने के निरीक्षक केएल यादव, नवागढ़ थाने के उप निरीक्षक आशाराम उइके, थाना बाराद्वार के सहायक उपनिरीक्षक आनंद साहू, चांपा थाने के उपनिरीक्षक रोमानुस टोप्पो, नैला चौकी के उपनिरीक्षक हेतराम सिदार एवं डीसीबी प्रभारी उपनिरीक्षक गायत्री शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि हैदराबाद स्पंदना बैंक के विरूद्ध रूपए 5 से 6 लाख के बीच धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी शिवराज साहू, उषा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी अयोध्या प्रसाद, अश्वनी नामदेव, राजेंद्र सिंह फरार हैं। साईन इंडिया एग्रो एण्ड लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध रूपए दो लाख धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी प्रमोद साहू, याहिरा खान, सुखदेव टाईगर, अजय प्रधान को गिरफ्तार किया गया है एवं नेहा साहू फरार है। वेब इंफ्रा प्रोजेक्ट के विरूद्ध रूपए 8 लाख 34 हजार 300 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी लेमन केवंट, धनंजय केंवट, राकेश कर्ष, छोटेलाल धीवर, राजकुमार धीवर को गिरफ्तार किया गया है एवं रिजवान अंसारी, जसीन अंसारी फरार हैं।

स्काई मार्स संस्था के विरूद्ध रूपए 5 लाख 81 हजार 700 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी इंदूराम, जागेश्वर महंत, विवेक दास ईश्वर बघेल, विनोद गुप्ता, प्रतीक राज को गिरफ्तार किया गया है एवं धरमनाथ राय, प्रदीप कुमार, जय सिंह, सुमीत कुमार, शुभाशीष महतो, बसंत राउत, रत्नाकर सिंह फरार हैं। सुपर इंडिया मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 19 हजार 200 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी सम्मेलाल दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी रोहित चावला, लोकनाथ बारी, धनाराम साहू, प्रदीप चौधरी, मो. महफुज, अर्चना सिंह फरार हैं। विनायक होम्स रियल स्टेट लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 19 करोड़ 46 लाख 37 हजार 255 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी जेपी साहू, प्रदीप चौहान, जितेंद्र बिसे की गिरफ्तारी हुई है एवं आरोपी योगेंद्र बिसे, फुलचंद बिसे, सविता साहू फरार हैं।
प्रतिष्ठा कम्पनी के विरूद्ध रूपए 8 लाख 2 हजार 500 धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी नोहर लाल सारथी, विनोद विश्वास, जयकृष्ण मिश्रा, ललित राम कुर्रे, देव कुमार साहू, महादेव सोनी, दादूराम, सविता मनहर की गिरफ्तारी हुई है एवं आरोपी संजीव गुहा, मनहरण लाल कैवर्त्य, नारायण प्रसाद झलरिया, रामगोपाल गढ़ेवाल फरार हैं। कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 3 लाख 63 हजार 700 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी कैकती बाई चौहान, गोपालदास मानिकपुरी, साधराम मनहर, राजेंद्र थवाईत गिरफ्तार हो चुके हैं एवं आरोपी रामगोपाल गढ़ेवाल फरार है। श्रीराम सिविकाम लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध रूपए 8 लाख 54 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी श्रीकांत देवांगन, छविकांत देवांगन, कृष्णा देवांगन, कृष्ण कुमार रात्रे, नंदू उर्फ कपूरचंद गिरफ्तार हुए हैं एवं आरोपी मोह. जाकीर अंसारी फरार है।
सर्वमंगला प्रापर्टी इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 5 लाख 9 हजार 62 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी श्यामाचरण बरेठ, फागुमरा बरेठ, राहुल आदित्य, नवधालाल चंद्रा, बृजकिशोर भठ, विष्णु चौधरी, अशोक श्रीवास, शांतिदास मानिकपुरी, नीरा बाई, लक्ष्मीबाई, मनहर लाल चौहान, प्रदीप कुमार चंद्रा गिरफ्तार हो चुके हैं एवं आरोपी रामसागर प्रजापति, रामकीर्तन चौहान फरार हैं। गुरू साईं रियल स्टेट के विरूद्ध रूपए 11 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी लैनदास महंत, लीलाधर कश्यप गिरफ्तार हो चुके हैं एवं आरोपी संतोष कुमार फरार है। एसबीआई साल्वेंश बिजनेस आइडिया इंफ्रा वेब कम्पनी लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 5071760 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी जयप्रकाश यादव, अजय कश्यप, पीलादाऊ चंद्रा गिरफ्तार हुए हैं एवं आरोपी एसके गड़निया, गौरव मालवीय, संतोष कश्यप, अभिषेक वर्मा, श्यामगिरी, राजेंद्र कश्यप, संतोष कुमार फरार हैं।
रेनाट्स क्रेडिट कोपारेटिव सोसायटी लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 777500 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी मनीष निगम, दीपा निगम, अजय यादव गिरफ्तार हुए हैं एवं आरोपी शरद कुमार शुक्ला फरार है। यूनाइटेड रियल बिल्ड लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 10754000 की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी मदनमोहन भार्गव, मुकेश पाल, रामसेवक, जाहिरा खान, रामसुख कश्यप, आनंद कुमार गिरफ्तार हुए हैं एवं आरोपी संजय सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, अमित घोष फरार हैं। शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध रूपए 30 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन, सीमा देवांगन, धीरेंद्र देवांगन, धनेंद्र देवांगन, लक्ष्मण राव पाटिल, केशवराम कश्यप, काशीदास साहू गिरफ्तार हुए हैं एवं आरोपी मोहम्मद सिराज खान फरार रहना पाया गया।
बैठक में ऐसी चिटफण्ड कम्पनियों के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारीएवं इन कम्पनियों के सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। साथ ही ऐसे प्रकरण, जिनमें अभी संचालकों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है उनमें शीघ्र संचालकों का नाम व पता ज्ञात कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया गया। इन सभी चिटफण्ड कम्पनियों के फरार आरोपियों की आज दिनांक तक गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी यादव ने संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाईएवं थाना प्रभारियों से गिरफ्तार न करने के संबंध में एक वेतनवृद्धि रोके जाने के लिए नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया है।
भविष्य में भी इसी तरह चिटफण्ड कम्पनियों से संबंधित अपराधों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित करने डीसीआरबी शाखा प्रभारी गायत्री शर्मा को निर्देशित कर समय-समय पर प्रकरणों की प्रगति से अवगत कराने हेतु हिदायत दी गई। इसके अलावा फर्जी कम्पनियों के द्वारा पीडि़त प्रभावित व्यक्तियों, जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है किन्तु ठगी के शिकार हुए हैं, उनसे सम्पर्क कर बयान दर्ज करने एवं ऐसे प्रभावित व्यक्ति, जिन्हें कम्पनियों के द्वारा ठगी की रकम वापस कर दी गई है, उनकी भी जानकारी एकत्र कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देश दिए गए।